window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); बस्ती / रुधौली - रिश्वत के आरोप मे एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 30 November 2018

बस्ती / रुधौली - रिश्वत के आरोप मे एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

रिपोर्ट - राज आर्या 
 
एक पुराने प्रकरण  पर चली आ रही जनता की शिकायत पर एसडीएम अमनदीप डुली ने रुधौली तहसील के एक लेखपाल को निलंबित कर दिया। 
 

बताया जाता है कि तहसील क्षेत्र के ठोठिया गांव निवासी चिंतामणि के साथ साथ कई अन्य लोगों ने हल्का लेखपाल राम लौट चौबे के खिलाफ रिश्वत के बिना कोई कार्य ना किये जाने, विरोध करने पर फर्जी मुक़दमे में फसाने के आरोप की शिकायत कई बार जिलाधिकारी से किया था।  बताया जाता है कि काफी दिनों से शिकायतकर्ता के आरोप को अनदेखी करते हुए मामले को लटकाया जाता रहा।  शिकायत कर्ता चिंतामणि प्रशासन के द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई ना किया जाने से परेशान उच्च न्यायालय की शरण ली थी। जहां से जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। एसडीएम अमनदीप दुली द्वारा प्रकरण की जांच की गई और शिकायत कर्ताओं के भी बयान दर्ज किए गए। आरोप सही पाए जाने पर गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। 
 
यह बता दें शिकायतकर्ता ने लेखपाल पर कई अन्य आरोप भी लगाएं हैं जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करना, खुद कार्य ना कर दूसरे से कार्य करवाना,लिखने पढने की कार्य क्षमता ना होने के कारण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट की जांच कराना सहित कई मामले शामिल है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।