window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर-बसंत पंचमी पर शिक्षको ने ज्ञान की आराध्य देवी मां सरस्वती का किया पूजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 10 February 2019

कानपुर-बसंत पंचमी पर शिक्षको ने ज्ञान की आराध्य देवी मां सरस्वती का किया पूजन

 
 
ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 
 
रविवार को माघ शुक्ल की पंचमी पर वसंत पंचमी मनाई जा रही है।बसंत पंचमी इसे ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। बसंत ऋतु में सरसों कर फसल के कारण धरती पीली नजर आती है। इसी लिए लोग पीले वस्त्र पहन कर बसंत का स्वागत करते हैं।
 
 इस दिन सूर्य उत्तारायण होता है। इसी क्रम में  एसएनसेन डिग्री व इंटर कॉलेज में शिक्षको व छात्राओं ने ज्ञान की आराध्य देवी मां सरस्वती का पूजन किया और पुष्प अर्पित करते हुए मां के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना किया। प्रिंसिपल डॉ पूर्णिमा त्रिपाठी ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी कालेज के शिक्षकों व छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना और पूजन करते हुए पुष्प अर्पित किए और साथ ही भव्य आरती की गईं इसी तरह आज शाम को मां की आरती होगी और अगले दिन धूमधम से मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।कार्यक्रम में डाक्टर प्रीति सिंह ,शुभ्रो सेन ,दीपाश्री ,आदि लोग सम्लित हुए

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।