window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); अमेठी में पीएम मोदी के रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी, अफसरों को दिए निर्देश.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 28 February 2019

अमेठी में पीएम मोदी के रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी, अफसरों को दिए निर्देश..

मीडिया डेस्क 


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अमेठी पहुँचकर तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली के लिए रैली स्थल का निरीक्षण किया और अफसरों को निर्देश दिए।अमेठी पहुंचने पर सीएम योगी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वागत की औपचारिकताओं के बाद सीएम योगी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल सम्राट मैदान पहुँचे। जहाँ उन्होंने मंत्री नंद गोपाल नंदी, मोहसिन रजा व सुरेश पासी के साथ कार्यक्रम के ले आऊट को देखा।



सीएम योगी ने सीडीओ प्रभुनाथ को पार्किंग व्यवस्था व पेयजल तथा शौचालय व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिए। सीएम ने हैलीपेड के आसपास पानी का छिड़काव कर नमी करने को कहा।मुख्यमंत्री ने मंच का निरीक्षण किया और पास में बने काटेज में भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर सीएम योगी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व कई मंत्री व पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।