window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाया जायेगा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 24 October 2020

विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाया जायेगा

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाया जायेगा


  वाराणसी 23 अक्टूबर, 2020: रेलवे प्रशासन द्वारा 09065/09066 सूरत-छपरा-सूरत सुपरफास्ट क्लोन विशेष गाड़ी को परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाया जायेगा।  
फलस्वरूप 09065 सूरत-छपरा सुपरफास्ट क्लोन विशेष गाड़ी 02 नवम्बर,2020 से प्रत्येक सोमवार को सूरत से 08.30 बजे प्रस्थान कर भुसावल से 13.15 बजे, इटारसी से 17.15 बजे, जबलपुर से 21.30 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 03.10 बजे, वाराणसी से 07.00 बजे तथा जौनपुर से 08.50 बजे छूटकर 14.30 बजे छपरा पहुंचेगी । वापसी यात्रा में 09066 छपरा-सूरत सुपरफास्ट क्लोन विशेष गाड़ी 04 नवम्बर,2020 से प्रत्येक बुधवार को छपरा से 08.30 बजे प्रस्थान कर जौनपुर से 13.40 बजे, वाराणसी से 15.00 बजे, प्रयागराज छिवकी से 17.45 बजे, दूसरे दिन जबलपुर से 00.15 बजे, इटारसी से 03.55 बजे तथा भुसावल से 07.40 बजे छूटकर सूरत 13.45 बजे पहुंचेगी । 
मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का शाहगंज में ठहराव समाप्त कर दिया गया है तथा 04 नवम्बर,2020 से गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 09090 गोरखपुर-अहमदाबाद विशेष गाड़ी के सतना, कटनी, इटारसी एवं खण्डवा स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। फलस्वरूप ये गाड़ी सतना से 21.25 बजे, कटनी से 23.00 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 04.15 बजे तथा खण्डवा से 06.25 बजे प्रस्थान करेगी । 


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।