window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोण्डा:साइकिल सवार छात्र को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर इलाज के दौरान छात्र की हुई मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 9 October 2020

गोण्डा:साइकिल सवार छात्र को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर इलाज के दौरान छात्र की हुई मौत

राकेश सिंह गोण्डा 

साइकिल सवार छात्र को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर इलाज के दौरान छात्र की हुई मौत

करनैलगंज(गोंडा) 12 वर्ष के छात्र की पिकअप की टक्कर से मौत हो जाने के बाद पुलिस ने महज मुकदमा पंजीकृत कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पीड़ित परिवार ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही कराने की मांग की है। थाना परसपुर क्षेत्र के मधईपुर खंडेराय राजा हाता निवासी राजू आर्य का आरोप है कि उनका 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस गौतम 3 अक्टूबर को शाम 4 बजे साइकिल से कोचिंग पढ़ कर वापस घर आ रहा था।

परसपुर मंगुरा बाजार मार्ग पर राम चेरे पुरवा के पास पिकअप वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए चालक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परसपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उसके बाद उसे गोंडा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 4 अक्टूबर को आरोपी चालक देवी प्रसाद निवासी मसौली मधईपुर खंडेराय के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के साथ मोटर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।