window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); KUSHINAGAR 02 लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 07 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 9 January 2021

KUSHINAGAR 02 लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 07 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार

इश्वर चन्द्र पटेल कुशीनगर

02 लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 07 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार


कुशीनगर।   जनपद में अवैध शराब बिक्री /निष्कर्षण / परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डीआईजी /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह के पर्यवेक्षण में थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास से वाहन सं0 UP 32 JL 3177 व  UP  57 AU 7475  से तस्करी कर ले जायी जा रही 02 बोरे में कुल 07 पेटी जिसमें एक पेटी रायल स्टेग कुल 12 बोतल, 3 पेटी 8 PM कुल 144 बोतल व 3 पेटी बीयर कुल 72 केन बरामद किया गया तथा मौके से 02 अभियुक्तों  1. विजय अग्रवाल उर्फ मिट्ठू पुत्र किशनलाल अग्रवाल साकिन वार्ड न0 05 थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, 2.सुरेश कुमार पुत्र विन्देश्वरी साकिन रामपुर गोनहा टोला अहिरौली थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के अधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/21  धारा 60/72 आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर तथा उपरोक्त वाहनों को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।