लक्ष्मीपुर-कुई मार्ग पर फेंके गए हजारों एक्सपायरी दूध-दही के पैकेट, पशु-पक्षियों की जान को खतरा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 12 November 2026

लक्ष्मीपुर-कुई मार्ग पर फेंके गए हजारों एक्सपायरी दूध-दही के पैकेट, पशु-पक्षियों की जान को खतरा


रिपोर्ट - महेंद्र चौधरी झंगहा गोरखपुर 

गोरखपुर। खोराबार ब्लॉक क्षेत्र के लक्ष्मीपुर से कुई मार्ग पर जाने वाले बंधे के किनारे अज्ञात लोगों ने बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दूध-दही के पैकेट फेंक दिए हैं। मौके पर अमूल ताजा, अमूल गोल्ड और अमूल टी-स्पेशल के सैकड़ों-हजारों पैकेट बिखरे पड़े हैं। कई पैकेट फटे हुए हैं, जिनसे खराब दूध-दही बाहर निकल रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह कचरा पिछले कुछ दिनों से पड़ा हुआ है। सड़ने के कारण आसपास बदबू फैल रही है। सबसे ज्यादा खतरा पशु-पक्षियों को है। गाय, कुत्ता, कौआ और चिड़िया जैसे पशु-पक्षी इन पैकेटों को खा सकते हैं। प्लास्टिक खाने से उनकी जान भी जा सकती है।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे भी इस रास्ते से आते-जाते हैं, इसलिए उनको भी वहां जाने से रोका जा रहा है। ग्रामीणों ने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस कचरे को हटवाया जाए और फेंकने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने अपील की है कि जब तक कचरा नहीं हटता, तब तक अपने पशुओं को वहां चराने न ले जाएं और बच्चों को भी वहां न जाने दें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।