रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/माड़ापार में प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 100 से अधिक पहलवानों ने दिखाई ताकत।
120 वर्षों से चौरी चौरा के माड़ापार में हो रही विराट दंगल
गोरखपुर/चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के माड़ापार में स्व. वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झिन्नु सिंह के गांव में सोमवार को प्रदेश स्तरीय प्राइज मनी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस एक दिवसीय विराट दंगल प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्ग में पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्ती की शुरुआत पहलवानों का वजन सुबह 8:से 10: बजे तक माड़ापार स्थित आयोजक के आवास पर हुआ, उसके बाद कुश्ती के मुकाबले शुरू कर दिए गए। सभी मुकाबले ओलंपिक नियमों के अनुसार मिट्टी के अखाड़े पर आयोजित हुआ। आयोजक दीपक कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए आभार जताया।
फाइनल राउंड कुश्ती प्रतियोगिता में कृष्णानगर अखाड़ा गोरखपुर के धर्मेन्द्र चौहान ने जीत हासिल कर सुपरवेट का खिताब जीता। सुपरवेट के लिए 87 से 125 किग्रा भार वर्ग में फाइनल में धर्मेन्द्र चौहान ने रेलवे स्टेडियम के वीरेश कुंदू को चित करके जीत दर्ज किया। वीरेश कुंदू ने डेरवा के आकाश यादव को हराकर दूसरे स्थान पर रहे। आकाश यादव व रेलवे स्टेडियम के आनंद तीसरे स्थान पर रहे। 75 से 86 किग्रा भार वर्ग में फाइनल में गोरखपुर छात्रावास के सौरभ यादव ने आशीष नंदानगर को हरा करके प्रथम स्थान पर रहे। आशीष ने रेलवे स्टेडियम के विवेक को हराकर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं कृष्णानगर के आदित्य व विवेक तीसरे पर रहे। 62 से 74 किग्रा भार वर्ग में कृष्णानगर अखाड़ा गोरखपुर के जनार्दन यादव पहला स्थान,संतकबीरनगर के आशीष यादव दूसरा स्थान, डेरवा के जितेन्द्र व रेलवे स्टेडियम के सतवीर यादव तीसरे स्थान पर रहे। 50 से 61 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्णानगर अखाड़ा गोरखपुर के अनुज यादव को पहला स्थान, गोरखपुर छात्रावास के आदित्य यादव को दूसरा स्थान, तथा बहरामपुर के अभिषेक व पक्कीबाग के शिवानन्द को तीसरा स्थान मिला। सभी भार वर्गों के विजेता पहलवानों को प्रथम पुरस्कार बीस हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार दस हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार पांच-पांच हजार रुपये दिए गए। इसके अतिरिक्त हर राउंड में हारने वाले पहलवानों को भी उत्साहवर्धन पांच सौ रूपये नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा "माड़ापार की मिट्टी से निकलकर एक बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर सिर्फ गोरखपुर ही नहीं, पूरे पूर्वांचल का मान बढ़ाया है। यह तो बस शुरुआत है। अगर यहां के बच्चों को सही मार्गदर्शन और सहयोग मिले, तो इस मिट्टी से ऐसे कई और चैंपियन निकलेंगे जो दुनिया में देश का परचम लहराएंगे।"
इस दौरान समाजसेवी अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू सिंह, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम, राज्य मंत्री बेचन राम, संचालक/कोच चन्द्र विजय सिंह, आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।