window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); कानपुर - समाधान दिवस के मौके पर पहुचे फरियादी कहा नही पहुची पचास सालो से बिजली - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 4 December 2018

कानपुर - समाधान दिवस के मौके पर पहुचे फरियादी कहा नही पहुची पचास सालो से बिजली

ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता

मंगलवार को फूलबाग स्थित बालभवन में तहसील दिवस के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में फरियादी अपनी  गुहार लगाने को लेकर आलाधिकारियों के पास पहुंचे। जहां हर विभाग के अधिकारी अपनी टीमो के साथ समाधान दिवस के मौके पर  मौजूद  होकर लोगो की  समस्याओं को सुना और उनके जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वाशन दिया। 


इस दौरान घण्टाघर स्थित माल गोदाम के पीछे कच्ची मढैया में लगभग 5 दशक से निवास कर रहे लोगों ने तहसील दिवस पर डीएम से उक्त बस्ती में बिजली की व्यवस्था कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया इन लोगों का कहना था कि वह लोग पिछले लगभग 50 वर्षो से मालगोदाम के पीछे कच्ची मढैया में लगभग 4 हज़ार परिवार रहते है जिन्होंने पिछले 50 वर्षो से घरों में उजाला ही नही देखा अंधेरे में रहकर बच्चो का भरण पोषण कर रहे हैं। वहां रहने के कारण सभी का आधार, राशन कार्ड और वोटर कार्ड सरकार द्वारा बनाया जा चुका है लेकिन अभी तक बिजली की कोई व्यवस्था नहीं हुई है यहां तो देहात से भी ज्यादा बदतर स्थिति में रह रहे हैं नेता आते हैं वोट मांगकर चलते बनते हैं। जब हमारे पास वोटर,आधार व राशन कार्ड है तो हमे भी मूलभूत सुविधाओं के तहत आने वाली विद्युत व्यवस्था कराई जाए।
 
 
डीएम विजय विश्वास पन्त ने तहसील दिवस के अवसर पर बताया कि नगर निगम और तहसील और विकास से सम्बंधित  पुलिस सम्बंधित सभी तरह के मामले आये है अधिकारियों को इनका निस्तारण के निर्देश दिए गए। एसएसपी अनन्त देव ने बताया कि तकरीबन 20 प्रतिशत मामले पुलिस से सम्बंधित है जिसमें 95 प्रतिशत ऐसे मामले है जो परिवारिक और घरेलू विवाद से सम्बंधित है जबकि 5 प्रतिशत जमीनी विवाद के मामले आये हैं।
 
 
जितने भी मामले आये है जिनमे दो मामलो का यही निस्तारण कर दिया गया शेष बचे उनका निस्तारण के लिए सम्बंधित थानों को निर्देशित कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।