रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा बड़ी कैथवलिया में सोमवार की सुबह निर्माणाधीन मकान की छत पर काम के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्रामसभा करमैनी निवासी अशफाक अहमद पुत्र अब्दुल बड़ी कैथवलिया में निर्माणाधीन मकान की छत पर किसी काम से गया था, तभी ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी पिपराइच पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।