गणेशोत्सव पर दिल्ली में भाजपा-संगठन के दिग्गजों से मिले एयरफोर्स से रिटायर्ड RSS कार्यकर्ता आशुतोष मिश्रा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 25 September 2026

गणेशोत्सव पर दिल्ली में भाजपा-संगठन के दिग्गजों से मिले एयरफोर्स से रिटायर्ड RSS कार्यकर्ता आशुतोष मिश्रा


 गोल मार्केट से भाजपा मुख्यालय तक दिनभर चला आत्मीय भेंट का सिलसिला, संगठन शिल्पी संजय जोशी से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़:: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वरिष्ठजनों के साथ आत्मीय भेंट और संवाद का सिलसिला दिनभर दिल्ली में चलता रहा। इस अवसर पर भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता श्री आशुतोष मिश्रा ने विभिन्न वरिष्ठजनों से भेंट कर उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

*दिन की सबसे महत्वपूर्ण भेंट - भाजपा के संगठन शिल्पी से मार्गदर्शन*

दिन की शुरुआत और सबसे महत्वपूर्ण भेंट भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा के इतिहास में संगठन को नई दिशा देने वाले शिल्पी, वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय *श्री संजय विनायक जोशी जी* से उनके गोल मार्केट स्थित आवास पर हुई।श्री संजय जोशी जी ने अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम के बीच विशेष समय निकालकर आशुतोष मिश्रा से न केवल आत्मीय भेंट की, बल्कि लगभग एक घंटे तक संगठन, राष्ट्रवाद और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर गहन संवाद किया।
बताते चलें कि श्री संजय जोशी जी वही नेता हैं जिन्होंने भाजपा को जमीनी स्तर पर बूथ तक मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य किया है और आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आशुतोष मिश्रा ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उनके अनुभवों से राष्ट्रकार्य को कैसे और अधिक सशक्त किया जाए, इस पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

*दिनभर के अन्य प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार रहे—*
भाजपा केंद्रीय कार्यालय में भेंट -* इसके पश्चात भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के केंद्रीय संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय श्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी जी से शिष्टाचार भेंट हुई।महेंद्र पांडे जी एवं सुरेश चव्हाणके जी से भेंट -* भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय के कार्यालय मंत्री आदरणीय श्री महेंद्र पांडे जी तथा सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक श्री सुरेश चव्हाणके जी से भेंट। सुनील देवधर जी से मुलाकात -* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री आदरणीय श्री सुनील देवधर जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात।अमरपाल मौर्य जी से भेंट -* श्री सुरेश चव्हाणके जी के आवास पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरपाल मौर्य जी से भी भेंट हुई।

इस अवसर पर श्री आशुतोष मिश्रा ने कहा, “संजय जोशी जी जैसे संगठन के तपस्वी से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सभी वरिष्ठजनों का सान्निध्य सदैव राष्ट्रकार्य के प्रति प्रेरणा एवं ऊर्जा को दृढ़ करता है।”

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।