window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सुल्तानपुर - चाँदा के निर्माणाधीन बाईपास पर मुवावज़ा वापसी के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 29 December 2018

सुल्तानपुर - चाँदा के निर्माणाधीन बाईपास पर मुवावज़ा वापसी के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन




रीतू श्रीवास्तव तहकीकात न्यूज प्रभारी सुल्तानपुर

चाँदा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित ग्रामसभा-प्रतापपुर कमैचा में NH-56 के बाईपास के निर्माण हेतु किसानों को उनकेभूमि अधिग्रहण के बदले में मुवावज़ा दिया गया था।लेकिन मुवावजा वितरण के 3 वर्ष बाद किसानों से मुवावजा राशि में से बड़ी मात्रा में राशि वापस माँगी जाने लगी।किसानों का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके बैंक खाते को लॉक करा दिया गया।जिससे उनके पास खेती करने के भी पैसे नही बचे हैं और उनकी स्थिति दयनीय हो गयी है।इससे आहत होकर किसानों ने निर्माणाधीन बाईपास पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया।बातचीत के दौरान किसान अभय नारायण मिश्र ने जिलाधिकारी द्वारा मुवावजा रेट और व्याज में कटौती तथा किसानों पर मुकदमा कायम करवा के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

इस दौरान किसनों ने बैंक खाता चालू करने तथा मुकदमा समाप्त करने की माँग की और माँग पूरी ना होने पर जिलाधिकारी आवास के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी।इस मौके पर जयमूर्ति मिश्र,राजेन्द्र निषाद,विवेक मिश्र,राजपति मिश्र,श्याम शंकर मिश्र समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।