मोहित गुप्ता बस्ती रूधौली
प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना सुनिश्चित करें 'पन्ना प्रमुख' कार्यकर्ता
● मंडल बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री ने दिए टिप्स
रुधौली बस्ती। कार्यकर्ता प्रत्येक पार्टी की रीढ़ होता है, और पार्टी का सबसे स्थानीय व्यक्ति होने के नाते सरकार या पार्टी की योजनाएं भी ज्यादातर उसी के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जा सकती हैं। इसलिए भाजपा मंडल कमेटी स्तर का प्रत्येक कार्यकर्ता आने वाले पंचायत चुनाव में अपनी जिम्मेदारी को समझें और पन्ना प्रमुख की भूमिका निभाते हुए अपने आसपास के साठ लोगों उनके सुख दुख के संपर्क में लगातार बना रहे। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसा करना सुनिश्चित करेगा तो निश्चित ही पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगी।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने मंगलवार को रुधौली ब्लाक सभागार में मंडल स्तर की कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का मंत्र देते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं से प्रदेश महामंत्री के बातों पर अमल करने की अपील की। इसके पूर्व रुधौली पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लादकर प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार पांडेय राजू, ब्लॉक प्रभारी पुष्करादित्य सिंह, मंडलाध्यक्ष विजय तिवारी, जिलामंत्री राम उग्रह जयसवाल, मनोज ठाकुर, ब्लॉक महामंत्री लक्ष्मीकांत चौधरी सहित मंडल के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं पर स्थित है।
No comments:
Post a comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।