window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा की गयी, एवं सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 19 February 2021

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा की गयी, एवं सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

ब्यूरो कानपुर देहात:अरविन्द शर्मा
 
 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा की गयी, एवं सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश
 
कानपुर देहात।जनपद कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी महोदया सौम्या पाण्डेय द्वारा  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपरोक्त के सम्बन्ध में महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि पूर्व की भॉति ही तहसील स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया जायेगा। समस्त उपस्थित अधिशाषी अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को महोदया द्वारा आवेदन पत्रों का गहनता से सत्यापन कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है। उपहार सामग्री क्रय किये जाने की कार्यवाही ससमय पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही साथ कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये कार्यक्रम को सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त योजनान्तर्गत जनपद में लगभग 150 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाना प्रस्तावित है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।