ज्ञान की कसौटी पर निखरी प्रतिभाएं, 15 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 21 September 2026

ज्ञान की कसौटी पर निखरी प्रतिभाएं, 15 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित एमडी पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान (जीके) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ साइकिल, स्मार्टवॉच और कैरम बोर्ड सहित आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मोहम्मद सुहेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें साइकिल देकर सम्मानित किया गया। गरिमा यादव ने द्वितीय स्थान हासिल कर स्मार्टवॉच प्राप्त की, जबकि भूमि गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कैरम बोर्ड अपने नाम किया। अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय प्रबंध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गौरव गोस्वामी, महामंत्री इंजीनियर विनीत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, महानगर उपाध्यक्ष गुनाकर, वरिष्ठ पत्रकार रमेश मणि त्रिपाठी, शिक्षाविद् डॉ. सतीश यादव एवं अर्नव मणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रमेश मणि त्रिपाठी ने कहा सफलता के लिए सोच बदलना जरूरी। वरिष्ठ पत्रकार रमेश मणि त्रिपाठी ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जो बच्चे आज सफलता के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, उनके पास भी दो हाथ, दो पैर,दो आंखें, दो कान और एक मुंह सहित वही सबकुछ है,जो आप में है। फिर आप क्यों नहीं कर सकते? अंतर केवल सोच का है। सोच बदल जाएगी तो सफलता कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि केवल मेहनत करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिश्रम सही दिशा में और उचित मार्गदर्शन के साथ होना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। जवाहर लाल गुप्ता ने जताया आभार, बोले प्रतिभाओं को मंच देना विद्यालय की जिम्मेदारी
एमडी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन जवाहर लाल गुप्ता ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे उचित मंच प्रदान करना भी है। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख ईश्वर चंद्र जायसवाल, अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू भैया, डॉ.गौरव गोस्वामी एवं राजेश सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बेटी बचाओ की प्रस्तुति ने छोड़ी अमिट छाप
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेक ज्ञानवर्धक, सामाजिक एवं प्रेरक एकांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को खूब प्रभावित किया। विशेष रूप से ‘बेटी बचाओ’ विषय पर प्रस्तुत नाट्य मंचन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने बेटियों के सम्मान,सुरक्षा और उनके अधिकारों का संदेश दिया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर एमडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सिद्धांत कश्यप सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।