window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); गोरखपुर-10 लाख के अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 12 February 2019

गोरखपुर-10 लाख के अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार



ब्यूरो- कृपा शंकर 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के दिशानिर्देश में पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविंद कुमार पांडेय के कुशल मार्गनिर्देशन में तथा
 सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी कम्पियरगज रोहन प्रमोद बोत्रे के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष सहजनवा अपने  हमराही के
 साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश  जीरो प्वाइंट पर कर रहे थे तभी  मुखबीर द्वारा सूचना मिली की बंद गाड़ी टाटा 407 में हरियाणा
 निर्मित शराब खलीलाबाद की तरफ से फोरलेन के रास्ते बिहार ले जाने के जाने के लिएआ रही हैं कि सूचना पर घेराबंदी कर 
गाड़ी नंबर आर जे 18 जी ए 7629 को ड्राइवर बलवंत पुत्र राम स्वरूप निवासी इंदिरासर थाना राजगढ़ जिला चुरू राजस्थान तथा
 अमित पुत्र दयानंद निवासी वलीपाली थाना भिवानी जिला भिवानी हरियाणा  को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से क्रेजी रोमियो
 ब्रांड की 195 पेटी शराब बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग नव लाख पचहत्तर हजार है। सीओ कम्पियरगंज दो
 दिन पहले  चिलवाताल तालाब में थानाध्यक्ष चिलवाताल के सहयोग से कच्ची शराब की मिनी फैक्ट्री को तहस नहस किया था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।