रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/ कुसम्ही जंगल स्थित प्रसिद्ध बुढ़िया माता मंदिर का मंगलवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निरीक्षण किया। आगामी शारदीय नवरात्र को देखते हुए उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिलाधिकारी ने मंदिर के सामने स्थित तुर्रा नाले की साफ-सफाई और सुंदरीकरण का कार्य नवरात्र से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी तैयारियां समय से पूरी होनी चाहिए। बताया गया कि बुढ़िया माई मंदिर के सामने तुर्रा नाले पर झूला पुल बनाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण फिलहाल इसका निर्माण नहीं हो पा रहा है। नवरात्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने नाले पर पीपा पुल बनाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी,पर्यटन विभाग के डीडी,वन विभाग के डीएफओ,विद्युत विभाग के अधिकारी,डीपीआरओ, एसडीओ, ब्लॉक प्रमुख चरगांवा वंदना सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह ‘मुन्ना’ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।