GORAKHPUR - सिंचाई विभाग की जमीन पर से अवैध कब्जा हटाया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 11 September 2026

GORAKHPUR - सिंचाई विभाग की जमीन पर से अवैध कब्जा हटाया गया


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/पिपराइच ब्लाक क्षेत्र के बेला कांटा में सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर सब्जी की खेती की जा रही थी। प्रशासन ने इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम के साथ जेसीबी से जगदीपुर बेला कांटा माइनर की पटरी से कब्जा और फसल हटवा दी। दरअसल बेला कांटा निवासी वरुण कन्नौजिया ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर सब्जी उगाई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद सिंचाई विभाग के जिलेदार सुरेश चौधरी ने मौके पर जाकर कब्जा करने वाले को एक हफ्ते में खुद कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया और माइनर की पटरी पर सब्जी की फसल खड़ी रही। इसके बाद विभाग ने नोटिस जारी किया। बुधवार दोपहर प्रशासनिक और विभागीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी चलवाकर अवैध रूप से लगाई गई सब्जी की फसल को नष्ट किया और जमीन को कब्जा से मुक्त कराया।

इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता खुशबू यादव,अवर अभियंता मनीष यादव,जिलेदार सुरेश चौधरी, सींचपाल सुनील कुमार पांडेय,मनोज कुमार और शशिभूषण सिंह मौजूद थे। अमीन प्रमोद कुमार और सुरेश कुमार भी टीम का हिस्सा थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेला कांटा के हल्का दरोगा सोनू गुप्ता महिला कांस्टेबलों के साथ मौके पर मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।