जगदीशपुर पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 11 September 2026

जगदीशपुर पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

त्यौहारों में खलल डाला तो होगी कड़ी कार्यवाही-महेंद्र कुमार पांडेय थानाध्यक्ष एम्स

गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौकी पर बृहस्पतिवार को शाम चार बजे आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी के बैठक थानाध्यक्ष एम्स महेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में डीजे संचालकों,जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों के साथ सम्पन्न हुई पीस कमेटी में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुये थानाध्यक्ष एम्स महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि आगामी पड़ने वाले विश्वकर्मा पूजा,नवरात्रि, दशहरा,दीपावली,छठ आदि त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से लोग मनाएंगे,कही कोई त्योहारो में खलल डाला तो कड़ी कार्यवाही पुलिस करेगी।आप सभी मिलजुल कर त्योहारों को मनाए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से भी उनके विचार पूछे और कोई समस्या हो तो बताने को कहे।

इस मौके पर चौकी प्रभारी जगदीशपुर गौरव तिवारी एसआई राजकुमार,प्रधान प्रतिनिधि सुधीर पासवान,
तबारक सिद्दीकी,फसाहत खान,राकेश यादव,वीरेन्द्र यादव ध्रुव यादव,ऋषभ गुप्ता, घनश्याम सिंह,रणजीत यादव,अनुराग सिंह,
फैजान,रामबक्स सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।