window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सालों पहले छोड़कर जा चुकी पत्नी ने पति की मौत पर पहुची ससुराल। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 1 August 2026

सालों पहले छोड़कर जा चुकी पत्नी ने पति की मौत पर पहुची ससुराल।

 चेहरा देखने व अंतिम संस्कार पर रही अड़ी रही पत्नी चेहरा देखने के बाद शव का हुआ अंतिम संस्कार।

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी योगेंद्र पासवान 45 वर्ष की लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। परिजन उसे दाह संस्कार के लिये ले जाने वाले थे कि पत्नी जो सालों से साथ नही रह रही थी। आ गयी पति का चेहरा देखने ओर दाह संस्कार करने को जिद करने लगी। प्राप्त सूचना के अनुसार जगदीशपुर
शिवमंदिर टोला निवासी योगेंद्र पासवान तीन भाइयों में सबसे छोटा था उसके बड़े भाई रामदरश और मोहन पासवान है। योगेंद्र पासवान की शादी चौरी चौरा क्षेत्र के उर्मिला देवी के साथ हुई थी लेकिन सालों पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहने लगी थी। और योगेंद्र अपने भाइयों के साथ रहता था। उसके नाम से भी हिस्से की कुछ जमीन है। इस बीच कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गयी है।इसकी सूचना पर मायके में रह रही उसकी पत्नी उर्मिला देवी मौके पर अपनी बेटी के साथ पहुच गयी। और पति का चेहरा देखने की जिद करने लगी भाई व पट्टीदारों का आरोप था कि जब योगेंद्र बीमार चल रहा था तो देखने नही आई और मौत होने पर जमीन के लालच में देखने व दाह संस्कार करने की मांग कर रही है।विवाद की सूचना पर मौके पर चौकी प्रभारी जगदीशपुर गौरव तिवारी अपने हमरहियो के साथ पहुचकर पत्नी उर्मिला देवी को  योगेंद्र के शव का चेहरा दिखवाकर व शव को घाट पहुँचवाकर दाह संस्कार करवाया। योगेंद्र का अंतिम संस्कार उसके बड़े भाई रामदरश पासवान ने किया।तब जाकर मामला शांत हुआ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।