गोरखपुर। पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) पर वन भारत सिटीजन पार्टी (ओ.बी.सी. पार्टी) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किए जाने की मांग की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी ने इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
कालीशंकर यदुवंशी ने कहा कि फूलन देवी का जीवन अन्याय, शोषण और सामाजिक विषमता के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब मल्लाह परिवार में जन्म लेकर महिला उत्पीड़न, जातीय विषमता और सामंती अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाते हुए फूलन देवी ने संसद तक का सफर तय किया। उनका संघर्ष देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में वंचित और शोषित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।
उन्होंने कहा कि फूलन देवी के संघर्ष और साहस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। उनके अनुसार, विश्व प्रसिद्ध ‘Time’ मैगजीन ने उन्हें प्रभावशाली विद्रोहिणी महिलाओं में स्थान दिया, जबकि ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र ‘The Guardian’ ने भी उनके जीवन और संघर्ष पर विशेष लेख प्रकाशित किया था।
ओ.बी.सी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने भी फूलन देवी को ‘अन्याय के प्रतिकार का प्रतीक’ बताया था। उन्होंने कहा कि फूलन देवी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना उनके ऐतिहासिक संघर्ष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित समाज में गौरव की भावना पैदा होगी तथा आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा मिलेगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।