window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); AIIMS Gorakhpur में Super Specialty सुविधाओं के विस्तार की मांग, सांसद रवि किशन ने लोकसभा में उठाई आवाज - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 24 July 2026

AIIMS Gorakhpur में Super Specialty सुविधाओं के विस्तार की मांग, सांसद रवि किशन ने लोकसभा में उठाई आवाज


Cancer Institute, Heart Surgery, Neuro Surgery और Kidney-Liver Transplant जैसी सेवाएं शुरू करने का किया आग्रह

कृपा शंकर चौधरी ब्यूरो गोरखपुर 

गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद एवं लोकसभा सदस्य रवि किशन शुक्ला ने लोकसभा में नियम 377 के तहत गोरखपुर स्थित एम्स में Super Specialty Medical Services और जटिल शल्य चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों और नेपाल के तराई इलाकों के लाखों लोगों के लिए एम्स गोरखपुर एक महत्वपूर्ण Life Saving Healthcare Institution के रूप में उभर रहा है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थापित एम्स गोरखपुर ने पूर्वांचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा दी है। अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए दिल्ली, लखनऊ और अन्य बड़े महानगरों की ओर पहले की तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से आभार भी व्यक्त किया।

लोकसभा में उन्होंने कहा कि एम्स गोरखपुर में अभी Cancer Treatment, Cardio-Thoracic and Vascular Surgery (CTVS), Heart Surgery, Neuro Surgery, Kidney Transplant, Liver Transplant और Oral & Maxillofacial Surgery जैसी कई महत्वपूर्ण सुपर स्पेशियलिटी और जटिल शल्य चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता है। इन सुविधाओं के अभाव में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी समेत अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक बोझ के साथ ही समय और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सांसद रवि किशन ने केंद्र सरकार से मांग की कि एम्स गोरखपुर में जल्द से जल्द Cancer Institute की स्थापना की जाए। इसके साथ ही CTVS, Neuro Surgery, Kidney-Liver Transplant, Oral & Maxillofacial Surgery सहित अन्य आवश्यक सुपर स्पेशियलिटी विभागों का विस्तार किया जाए।

उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त नियुक्ति, अत्याधुनिक Operation Theatre और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने की मजबूरी समाप्त करने के लिए एम्स गोरखपुर को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया जाना जरूरी है।

सांसद ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे पर सकारात्मक पहल करेगी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के सीमावर्ती जिलों तथा नेपाल के तराई क्षेत्र से आने वाले लाखों मरीजों को गोरखपुर में ही World-Class, Quality और Timely Healthcare Services उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।