रिपोर्ट - विनोद कुमार
पिपराइच (गोरखपुर)। कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बस्ती की कोऑर्डिनेटर निर्मला पासवान को पिपराइच पुलिस ने लगातार चौथे दिन भी उनके आवास पर हाउस अरेस्ट रखा। छात्रों के सम्मान में आयोजित कैंडल मार्च में शामिल होने से रोकने के लिए उनके आवास के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व जिला सचिव वीरेंद्र सिंह, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. रामकिशुन सिंह और सोसायटी के सचिव समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और उनका समर्थन किया। निर्मला पासवान ने कहा कि उन्हें कितनी भी बार हाउस अरेस्ट किया जाए, वह डरने वाली नहीं हैं। लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जब उन्हें बाहर निकलने से रोका गया तो उन्होंने अपने आवास पर ही छात्रों के सम्मान में कैंडल जलाकर अपनी श्रद्धांजलि और समर्थन व्यक्त किया।
निर्मला पासवान ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बल के जरिए जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है तो इसे छात्रों के मुद्दे पर बने जनदबाव के परिणाम के रूप में देखा जा सकता है। सरकार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के हितों को लेकर गंभीरता से काम करना चाहिए।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।