ब्रेजा ने खड़ी कार व बाइक में मारी टक्कर,कोई हताहत नही - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 29 September 2026

ब्रेजा ने खड़ी कार व बाइक में मारी टक्कर,कोई हताहत नही

रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।

गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन पर सोमवार की अपराह्न करीब 4.30 बजे गोरखपुर की तरफ जा रहा तेज रफ्तार ब्रेजा ने फोरलेन के किनारे खड़ी कार में टक्कर मारते हुए खड़ी बाइक पर चढ़ा दिया। जिसमे कोई घायल नही हुआ केवल कार और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सोनबरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को किनारे कराया।
 बिहार प्रान्त के मोतीहारी जिले के पिपरा निवासी अमृत कुमार गुप्ता पुत्र अरुण कुमार व मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह एवं शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के भटहा निवासी दीपक सिंह पुत्र रामेश्वर अपनी ब्रेजा कार मे सवार होकर गोरखपुर की तरफ जा रहें थे। उसी दौरान सोमवार की अपराह्न में रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन के किनारे खड़ी कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग निवासी ध्रुव नारायण सिंह पुत्र रामजी की कार में टक्कर मारते हुए चौरीचौरा क्षेत्र के मुण्डेरा बाजार निवासी शिवम जायसवाल पुत्र चन्द्रभान जायसवाल की खड़ी पल्सर बाइक पर चढ़ा दिया। जिसमें कोई हताहत नही हुआ। केवल कार व बाइक क्षतिग्रस्त हो गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।