पांच गांवों में सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 15 September 2026

पांच गांवों में सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास


रिपोर्ट -: विनोद कुमार 

पिपराइच (गोरखपुर)। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोमवार को भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह ने विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण एवं सुधार से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बरईपुर, इस्लामपुर, बरसैनी, नथुआ और पिपरा बसंत समेत कई गांवों में प्रस्तावित कार्यों से ग्रामीण संपर्क व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

सड़क परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ग्रामीणों को बाजार, विद्यालय, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक आने-जाने में सहूलियत मिलने की संभावना है। वहीं किसानों को भी कृषि उपज को स्थानीय बाजार और मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क विकास से जुड़े कार्यों को लेकर प्रसन्नता जताई और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख आनंद शाही, प्रमुख जनार्दन जायसवाल, अष्टभुजा तिवारी, नरेंद्र सिंह, लव सिंह, संजय सिंह, अयोध्या नाथ पांडेय, पप्पू सिंह, हरिकेश सिंह, लल्लू सिंह, अनिल मद्धेशिया, महेंद्र मल्ल, गुड्डू हिंदू, सोनू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।