रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर (प्राथमिक संवर्ग) के ब्लॉक पिपराइच ब्लॉक कार्यकारिणी का 23/सितंबर 2026 को गठन जिला सहसंयोजक श्री महेंद्र कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, शिक्षक हित,शैक्षिक उन्नयन तथा संगठन को ब्लॉक स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी में डॉ.चंद्रभान यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, मनोज राय को महामंत्री, अभय श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष,राजू चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अखिलेश कुमार द्विवेदी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इसके साथ ही डॉ. वंदना राय को महिला प्रमुख,खुशबू गुप्ता को ब्लॉक मंत्री तथा तथा प्रियंका गुप्ता को ब्लॉक प्रवक्ता का दायित्व प्रदान किया गया। संगठन ने महिला शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी को विशेष महत्व देते हुए उन्हें संगठनात्मक दायित्वों में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और संगठन—दोनों क्षेत्रों में महिला शिक्षिकाओं की सहभागिता नेतृत्व को अधिक संवेदनशील, समावेशी और प्रभावी बनाती है। महिला शिक्षिकाओं की आवाज,अनुभव और नेतृत्व क्षमता को संगठन के कार्यों में उचित स्थान देना महासंघ की प्राथमिकताओं में रहेगा कार्यकारिणी में विश्वनाथ यादव को संगठन मंत्री तथा वीरेंद्र कुमार यादव को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री राजेश कुमार शुक्ल,जिला सहसंयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह,विजय बरनवाल एवं अजय कुमार सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।अन्य विकासखंडों से भी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। उरुवा ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार पाठक,श्री प्रवीण कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य श्री अभय प्रताप सिंह उर्फ हैप्पी सिंह ने प्रतिभाग किया। वहीं ब्लॉक पाली से श्री अश्वनी कुमार सिंह एवं श्री इंदु प्रकाश चौबे ने उपस्थित होकर नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का उद्देश्य राष्ट्र हित में शिक्षा,शिक्षा हित में शिक्षक,शिक्षक हित में समाज की भावना के साथ शिक्षक हित एवं शैक्षिक गुणवत्ता को मजबूत करना है। संगठन प्रत्येक शिक्षक तक संवाद और सहयोग की भावना के साथ पहुंचने तथा विद्यालयों में सकारात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगा।
कार्यक्रम के अंत में नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं तथा पिपराइच ब्लॉक में संगठन को मजबूत, सक्रिय, रचनात्मक एवं समावेशी बनाने का संकल्प लिया गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।