भारी बारिश और तेज आंधी के कारण कुसम्ही जंगल मे गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर तीन जगह बारी बारी से गिरे पेड़
रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल मे गोरखपुर कुशीनगर मार्ग पर भारी बारिश और आंधी के कारण शनिवार की शाम तीन पेड़ तीन जगह सड़क पर गिर जाने के कारण राहगीर काफी परेशान रहे। और लगभग दो घंटे रास्ता बंद रहा। बताते चले कि मानसून सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में भारी बारिश हो रहा था। की शनिवार शाम को लगभग 6 बजे तेज आंधी और बारिश से अचानक कुसम्ही जंगल के गोरयाबीर बाबा मंदिर से लेकर तीन जगहों पर पेड़ गिरता गया जिससे राहगीर जाम में फसते गए,सूचना पाकर मौके पर पहुचे वन विभाग के कर्मियो जगह जगह गिरे पड़े को हटवाया तब जाकर बड़े मशक्कत के बाद रास्ता चालू हो सका और तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस लिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।