मंदिर से घण्टा हुआ चोरी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 30 September 2026

मंदिर से घण्टा हुआ चोरी


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कुसम्ही बाजार में स्थित दुर्गा माता मंदिर में लगा घण्टा तथा शिवलिंग पर लगा जलधारी अज्ञात चोरों द्वारा सोमवार की रात चोरी हो गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्गा मंदिर से बड़े साइज का घण्टा लगा हुआ था जिसको सोमवार की रात अज्ञात चोरो ने मंदिर में लागा बड़ा घंटा चुरा लिया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुची जगदीशपुर चौकी की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया तथा आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच किया। लेकिन कोई सुराग नही मिल सका। भारी बारिश के कारण पिछले तीन दिन से बिजली सुचारू रूप से नही मिल पाने के कारण रात में  अंधेरा फैला हुआ है। मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी जगदीशपुर गौरव राय ने जांच पड़ताल के साथ घण्टा लगाने के लिये 1100 रुपये सहयोग भी किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।