एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं ऋषिता मृगवानी, पांच प्रार्थना पत्रों पर की सुनवाई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 15 October 2026

एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं ऋषिता मृगवानी, पांच प्रार्थना पत्रों पर की सुनवाई


एक मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश, छात्राओं ने यातायात व दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।
रिपोर्ट - विनोद कुमार 
गोरखपुर/पिपराइच,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत बुधवार को पीएन नेशनल स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा ऋषिता मृगवानी ने एक दिन के लिए पिपराइच थाने की कमान संभाली। थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर उन्होंने पांच प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की। इनमें एक मामले में मुकदमा दर्ज करने और चार मामलों में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मिशन शक्ति प्रभारी दीपिका श्रीराम अवध ने छात्रा को थाने की कार्यप्रणाली और पुलिस की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। ऋषिता ने थाने का भ्रमण करने के साथ पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया समझी।
इसके बाद छात्राओं ने क्षेत्र में यातायात जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर आयोजकों और श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।