रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।
गोरखपुर/पिपराइच ब्लाक क्षेत्र के बेला काँटा चौराहे पर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। इसके साथ ही मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। कलश स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। नवरात्र को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से मां की वंदना की। नवरात्र के शुभारंभ पर भक्तों में उत्साह देखा गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।