रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर।
गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पंचायत भवन में आज आगामी आयोजनों और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक अहम बैठक की।क्षेत्राधिकार (CO) कैंट अरुण कुमार यश और एम्स थाना प्रभारी महेंद्र कुमार पांडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में जगदीशपुर चौकी प्रभारी गौरव कुमार राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रशासन ने आयोजकों और डीजे संचालकों को स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए।
अधिकारियों ने हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में मूर्ति की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आयोजन के दौरान कोई भी सड़क मार्ग अवरुद्ध न हो, जिससे आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़े। इसके साथ ही, डीजे संचालकों को बिजली से जुड़ी सुरक्षा सावधानियां बरतने तथा तेज आवाज में साउंड न बजाने के सख्त निर्देश दिए गए। प्रशासन ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के तुरंत बाद प्रशासन और स्थानीय पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जगदीशपुर से चनकापुर ओवरब्रिज तक एक फ्लैग मार्च निकाला, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह बरकरार रहे।
इस अवसर पर आयोजक निलेश जायसवाल,पिंटू पासवान,अभिषेक कसौधन, कांस्टेबल ध्रुव यादव,चंदन नाथ,रोहित यादव,रामबक्स चौरसिया,फैजान अहमद और रंजीत यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।