पीस कमेटी की बैठक में दुर्गा पूजा आयोजकों व डीजे संचालकों को दिए गए कड़े निर्देश - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 10 October 2026

पीस कमेटी की बैठक में दुर्गा पूजा आयोजकों व डीजे संचालकों को दिए गए कड़े निर्देश


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार गोरखपुर।

गोरखपुर/एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में आगामी पर्वो के मद्देनजर रखते हुए शुक्रवार शाम को पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। एम्स थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय एवं सोनबरसा पुलिस चौकी प्रभारी नितेश राय के नेतृत्व में हुई इस बैठक में स्थानीय व्यापारियों,संभ्रांत नागरिकों, दुर्गा प्रतिमा आयोजकों और डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एम्स थानाध्यक्ष ने पूजा आयोजकों को निर्देशित किया कि पंडाल बिजली के तारों के नीचे कतई न बनाएं और सुरक्षा के लिहाज से वहां बालू, पानी व अग्निशामक यंत्रों की पर्याप्त व्यवस्था रखें। साथ ही डीजे संचालकों को शासन के नियमों और निर्धारित ध्वनि सीमा का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। बैठक में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त जारी रहेगी।
इस मौके पर सोनबरसा चौकी प्रभारी नितेश कुमार राय, कांस्टेबल राहुल, प्रमोद, शिव, अभिषेक एवं सोनबरसा बाजार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रजापति सहित स्थानीय व्यापारिय व नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।