नम आंखों से दी गई मां लक्ष्मी और गणेश जी को विदाई, निकली विसर्जन यात्रा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 12 November 2026

नम आंखों से दी गई मां लक्ष्मी और गणेश जी को विदाई, निकली विसर्जन यात्रा


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।


गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के सोनबरसा ,जगदीशपुर, कुसम्ही बाजार,व पिपराइच क्षेत्र के बेला कांटा में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। विसर्जन से पूर्व पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमाओं को लेकर गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर विसर्जन यात्रा में निकले। इस दौरान भक्तों ने जयकारे लगाते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया।

विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। निर्धारित जलाशय पर विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विदाई के समय श्रद्धालु भावुक नजर आए। लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विसर्जन यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

वही पुलिस मय फोर्स के साथ  अपने अपने क्षेत्र में। शांतिपूर्ण ढंग से मां लक्ष्मी और गणेश जी की मुर्तियां। विसर्जन कराया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।