window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); आखिर क्यों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कहा गया कि ,कैबिनेट बैठक में अब मंत्रीगण फोन नहीं ले जा सकेंगे....... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 1 June 2019

आखिर क्यों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कहा गया कि ,कैबिनेट बैठक में अब मंत्रीगण फोन नहीं ले जा सकेंगे.......





मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठकों में अब मंत्रीगण फोन नहीं ले जा सकेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री की तरफ से फरमान जारी किया गया है। मंत्रियों को अब कैबिनेट बैठक कक्ष के बाहर ही अपना फोन छोड़ना होगा। दरअसल, मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कैबिनेट बैठकों में किसी भी तरह का व्यवधान न हो और गंभीरता बनी रहे इसलिए बैठक कक्ष में फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई है।खास बात यह है कि ये आदेश मंत्रियों के साथ-साथ अफसरों पर भी लागू होगा।  यह पत्र उप मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के सभी राज्यमंत्रियों व राज्यमंत्रियों के निजी सचिवों को दिया गया है।अब से मुख्यमंत्रियों को बैठक कक्ष के बाहर ही अपना मोबाइल फोन रखना होगा। उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मोबाइल जमा करने पर टोकन मिलेगा जिसे वापस करने पर मोबाइल फिर से लिया जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।