window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); वाराणसी : जनपद के विभिन्न्न स्टेटिक बूथों पर किया गया कोरोना एंटीजन टेस्ट - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 8 October 2020

वाराणसी : जनपद के विभिन्न्न स्टेटिक बूथों पर किया गया कोरोना एंटीजन टेस्ट

कैलाश सिंह विकास वाराणसी

जनपद के विभिन्न्न स्टेटिक बूथों पर किया गया कोरोना एंटीजन टेस्ट

जरूरतमंदों को वितरित की गई आईवर्मेक्टिन दवा


वाराणसी, 07 अक्टूबर। जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा के निर्देशन में आज जनपद के विभिन्न स्टेटिक बूथों पर मास/ग्रुप कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया। इस क्रम में कबीरचौरा एसएसपीजी हास्पिटल में 507 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट में 04 व्यक्ति पॉज़िटिव पाये गये। जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा में 366 मरीजों के कोरोना टेस्ट में 01 व्यक्ति पॉज़िटिव पाया गया। शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 104 मरीजों के कोरोना टेस्ट में 05 व्यक्ति पॉज़िटिव पाये गये। विवेकानंद हास्पिटल, भेलूपुर में 106 मरीजों के कोरोना टेस्ट में सभी व्यक्ति निगेटिव पाये गये। एलबीएस हॉस्पिटल, रामनगर में 189 मरीजों के कोरोना टेस्ट में 10 व्यक्ति पॉज़िटिव पाये गये। बीएचयू सर सुंदर लाल चिकित्सालय में 512 मरीजों और व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट में 04 व्यक्ति पॉज़िटिव पाये गये। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह ने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से 553 जरूरतमन्द व्यक्तियों को 4,424 आइवर्मेक्टिन दवा वितरित की गयी। जनपद में स्वास्थ्य विभाग सहित आपूर्ति विभाग, सिविल डिफेंस और अन्य विभागों के सहयोग से अब तक कुल 1.28 लाख जरूरतमंद व्यक्तियों को लगभग 10.31 लाख आइवर्मेक्टिन की दवा वितरित की जा चुकी है तथा वितरण का कार्य आगे भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण एवं  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से अब तक 1.05 लाख जरूरतमंद व्यक्तियों को लगभग 8.41 लाख तथा आइवर्मेक्टिन दवा वितरित की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।