window.googletag = window.googletag || {cmd: []}; googletag.cmd.push(function() { googletag.defineSlot('/22657439987/11', [MISSING_WIDTH, MISSING_HEIGHT], 'div-gpt-ad-1638413600492-0').addService(googletag.pubads()); googletag.pubads().enableSingleRequest(); googletag.enableServices(); }); सुल्तानपुर में रिटायर फौजी पर दोहरी मार, पहले पुलिस ने लगाया गंभीर धाराओं में केस, फिर घर में लाखों की चोरी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 5 August 2026

सुल्तानपुर में रिटायर फौजी पर दोहरी मार, पहले पुलिस ने लगाया गंभीर धाराओं में केस, फिर घर में लाखों की चोरी


सुल्तानपुर। जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बंधु मिश्र का पुरवा गांव में एक रिटायर फौजी दोहरी मुसीबत में फंस गया है। एक तरफ सुल्तानपुर पुलिस उस पर BNS की धारा 115,118 352, 351,और 109 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है, तो दूसरी तरफ उसके घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई है।

मामला बंधु मिश्र का पुरवा निवासी सेवानिवृत्त फौजी सत्येंद्र पांडे से जुड़ा है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले पुलिस ने उसके ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस मामले से वह अभी उबर भी नहीं पाया था कि उसके घर में चोरों ने धावा बोल दिया और नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए।

सत्येंद्र पांडे का कहना है कि गांव में चल रही पुरानी आपसी रंजिश के कारण गांव के ही राजमणि मिश्रा  अखिलेश मिश्रा  विनोद पांडेय  और अन्य पर उसे चोरी का पूरा शक है। पीड़ित ने इस संबंध में मोतिगरपुर थाने में लिखित तहरीर भी दी है।

फौजी का आरोप है कि चोरी की शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उल्टा पीड़ित को ही आरोपी बनाकर परेशान किया जा रहा है। देश की सेवा कर चुके एक फौजी को आज अपनी ही फरियाद लेकर दर-दर भटकना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों में भी पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ पीड़ित के घर चोरी हुई है और दूसरी तरफ उसी को मुकदमे में फंसाया जा रहा है।

पीड़ित रिटायर फौजी ने पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।