रिपोर्ट: विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर
गोरखपुर/पिपराइच। माधोपुर गांव में हुए चर्चित सरस सिंह हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद लगातार सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल और सैंथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार माधोपुर स्थित सरस सिंह के मौसा के घर पहुंचे। दोनों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुलाकात के दौरान गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि सरस सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना जरूरी है। मामले में त्वरित कार्रवाई होने से लोगों के बीच कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत होगा।
इस दौरान मौजूद ग्रामीणों और अन्य लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया। लोगों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।