दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश गोरखपुर की ओर फरार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 3 August 2026

दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश गोरखपुर की ओर फरार


                         सांकेतिक फोटो 

रिपोर्ट -: कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर 

मोतीराम अड्डा, गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला के गले से चेन झपट ली और गोरखपुर की ओर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फूटहवा इनार निवासी रामकिशुन जायसवाल की पत्नी भोली देवी अपनी बेटी शिवानी के साथ स्कूटी से मोतीराम अड्डा स्थित रिश्तेदार के घर जा रही थीं। नीलकंठ फर्नीचर के सामने पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने तक बदमाश तेज गति से गोरखपुर की ओर भाग निकले। पीड़िता ने झंगहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।