रिपोर्ट -: कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा
मोतीराम अड्डा। एम्स थाना क्षेत्र में एनएच-28 फोरलेन पर बहरामपुर के पास सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बहरामपुर बड़ी कुरमौल निवासी भुल्लन पासवान (40) पुत्र स्वर्गीय छेदी पासवान किसी काम से नौकाटोला जा रहे थे। फोरलेन पार करते समय एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन उन्हें करीब सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। गंभीर रूप से घायल भुल्लन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भुल्लन तीन बेटियों के पिता थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।