रिपोर्ट - कमलेश कुमार मोतीराम अड्डा गोरखपुर
मोतीराम अड्डा। झंगहा थाना क्षेत्र के इमली चौराहे के पास वन विभाग की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर एक जमीन से बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान सांखू और सागौन की करीब 80 बोटे तथा 20 कुंतल से अधिक जलावन की लकड़ी मिलने की बात सामने आई है। वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वन क्षेत्र अधिकारी गोरखपुर अमन जैन के नेतृत्व में वन दरोगा आशुतोष कुमार मिश्रा, हिमांशु गौड़, सुरक्षा प्रभारी रामधारी और सूरज शर्मा की टीम ने मोतीराम अड्डा इमली चौराहे के समीप मंगेश मौर्या की जमीन पर कार्रवाई की। वन क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि लकड़ी के संबंध में आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। यदि लकड़ी अवैध पाई गई तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं जमीन मालिक मंगेश मौर्या ने लकड़ी को वैध बताते हुए कहा कि उसके पास लकड़ी से संबंधित दस्तावेज हैं, जिन्हें वन विभाग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।