कैलाश सिंह विकास वाराणसी
वाराणसी। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय 18वां श्रीगणेश उत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतिमूर्ति का मराठी परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजन किया जाएगा।
समिति के अनुसार 14 सितंबर को सुबह गणेश जी की पूजा-अर्चना के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा। सुबह और रात नौ बजे महाआरती होगी। शाम छह बजे सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा पांड्या तथा शाम सात बजे जय पाण्डेय अपने साथियों के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे।
15 सितंबर को सुबह महाआरती के बाद शाम पांच बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और छह बजे 15 वर्ष तक के बच्चों की डांस प्रतियोगिता होगी। रात नौ बजे महाआरती होगी।
16 सितंबर को शाम पांच बजे चित्रकला प्रतियोगिता, छह बजे मेहंदी प्रतियोगिता और रात आठ बजे कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रात नौ बजे महाआरती होगी।
17 सितंबर को शाम पांच बजे हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम, छह बजे विजय वाल्मीकि ग्रुप की झांकी और शाम 7:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह आयोजित होगा। रात नौ बजे महाआरती होगी।
18 सितंबर को सुबह नौ बजे महाआरती के बाद दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में महाराष्ट्र से आए 80 सदस्यीय दल की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार मुंबई से लाई गई गणेश प्रतिमूर्ति मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से निर्मित है तथा इसकी ऊंचाई करीब छह फीट है। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
समारोह के सफल संचालन के लिए माणिक राव पाटिल को वरिष्ठ संरक्षक, संतोष पाटिल व सुहास पाटिल को संरक्षक, आनंद राव सूर्यवंशी को अध्यक्ष, अन्ना मोरे को महामंत्री, हनुमान शिंदे को कोषाध्यक्ष, रवि सेठ को उपाध्यक्ष, अक्षय माली को मंत्री, संतोष प्रकाश पाटिल को सह कोषाध्यक्ष, चक्रवर्ती विजय नावड़ को कार्यक्रम संयोजक तथा डॉ. कैलाश सिंह विकास को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने धर्मपरायण श्रद्धालुओं से पांच दिवसीय गणेश उत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।