बंद चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने और युवाओं को रोजगार दिलाने का उठा मुद्दा
रिपोर्ट : विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर, गोरखपुर।
गोरखपुर। जगदीशपुर ग्राम पंचायत में शनिवार की शाम पांच बजे चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू भैया ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र की सड़क, बिजली, रोजगार समेत विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा।
चौपाल में क्षेत्र की लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। अजय कुमार सिंह ने कहा कि चीनी मिल के दोबारा संचालन से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः स्थापित कराने की दिशा में ठोस पहल किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में युवाओं को रोजी-रोटी के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने की बात कही।
अजय कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव के समय बाहरी लोग क्षेत्र में आकर जनता से वोट मांगते हैं और चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। अजय कुमार सिंह ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। चौपाल में सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।