कृपा शंकर चौधरी
चौरीचौरा, गोरखपुर। क्षेत्र के गौनर गांव में सोमवार सुबह दलित परिवार के घर में घुसकर कथित तौर पर हंगामा और दबंगई करने का मामला सामने आया। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात सामने आई है, जिसमें घर के आसपास कई लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ग्राम प्रधान कैलाश निषाद अपने कुछ समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे और वहां विवाद करते हुए हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान घर के लोगों के साथ अभद्रता भी की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान कैलाश निषाद समेत चार-पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं और दलित उत्पीड़न से संबंधित कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया है।
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और नामजद एवं अन्य आरोपितों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।