देर रात पुलिस ने दिखाई मानवता, 65 वर्षीय महिला को सुरक्षित आश्रम पहुंचाया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 11 September 2026

देर रात पुलिस ने दिखाई मानवता, 65 वर्षीय महिला को सुरक्षित आश्रम पहुंचाया


कृपा शंकर चौधरी 

 गोरखपुर। थाना झंगहा क्षेत्र में देर रात पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ करीब 65 वर्षीय महिला को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया। पुलिस टीम ने महिला को करीब 40 किलोमीटर दूर मोहरीपुर स्थित अम्मा आश्रय निकेतन पहुंचाकर वहां सुरक्षित सुपुर्द किया।बताया गया कि 11 सितंबर की देर रात करीब 12:50 बजे पुलिस को एक बुजुर्ग महिला मिली, जो अपना नाम सोनपति देवी बता रही हैं। महिला ने अपना पता नोएडा के आसपास का बताया, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपना पूरा और स्पष्ट पता बताने में असमर्थ हैं।पुलिस टीम ने महिला की स्थिति को देखते हुए उन्हें अकेला छोड़ने के बजाय सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और महिला कांस्टेबल ने देर रात करीब 40 किलोमीटर की दूरी तय कर उन्हें मातृ आंचल सेवा संस्थान द्वारा संचालित अम्मा आश्रय निकेतन, मोहरीपुर पहुंचाया।आश्रम पहुंचने के बाद महिला को भोजन कराया गया और उन्हें सुरक्षित वातावरण में आश्रय दिया गया। फिलहाल वह आश्रम में सुरक्षित हैं और आराम कर रही हैं।पुलिस के इस कार्य की आश्रम प्रबंधन ने सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बताती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी उसकी मानवीय जिम्मेदारी का हिस्सा है।मातृ आंचल सेवा संस्थान ने थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम और महिला कांस्टेबल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि देर रात असहाय महिला को सुरक्षित आश्रम तक पहुंचाना सराहनीय मानवीय पहल है।सोनपति देवी के परिजनों की तलाश जारी है। यदि किसी व्यक्ति को उनके या उनके परिवार के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह संबंधित पुलिस अथवा अम्मा आश्रय निकेतन, मोहरीपुर से संपर्क कर उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाने में सहयोग कर सकता है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।