श्रीकृष्ण के छठिहार के उपलक्ष्य में भंण्डारे का आयोजन। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 10 September 2026

श्रीकृष्ण के छठिहार के उपलक्ष्य में भंण्डारे का आयोजन।



रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।


गोरखपुर/एम्स क्षेत्र के सोनबरसा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के छठिहार के उपलक्ष्य में भंण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमे महराजगंज जिला निचलौल से आये कलाकारो द्वारा राधा-कृष्ण लीला का भी आयोजन किया।

सोनबरसा बाजार में फोरलेन के उत्तर तरफ नहर पर अनिल मोदनवाल के घर पर पूर्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में डोल रखकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया था। और भजन कीर्तन का आयोजन हुआ था।जो बुधवार को श्रीकृष्ण का छठिहार मनाया गया।इस दौरान सुनील मोदनवाल,राज मोदनवाल,श्यामा जयसवाल 

अमरनाथ,उमा,गौरीशंकर, पिन्टू,प्रदीप शर्मा,आदि भक्तगण शामिल रहें।


एवं इसी क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में विनोद कुमार के घर भी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का छठिहार मनाया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।