झंगहा थाना पुलिस पर मारकर हसुली तोड़ने का लगा आरोप - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 14 September 2026

झंगहा थाना पुलिस पर मारकर हसुली तोड़ने का लगा आरोप

रिपोर्ट - कमलेश कुमार 
मोतीराम अड्डा। झंगहा थाना क्षेत्र के शिवपुर हरिजन बस्ती निवासी सुदीप कुमार ने मोतीराम अड्डा पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। सुदीप के अनुसार, 9 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह साइकिल से सब्जी लेने चौराहे पर गया था। साइकिल हटाने को लेकर पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई। आरोप है कि गाली-गलौज के दौरान उसने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उसका फोन छीन लिया गया।

सुदीप का आरोप है कि फोन लेने चौकी पहुंचने पर दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक ने मारपीट की। चोट लगने के बाद सीने में तेज दर्द हुआ। जांच में हसुली हड्डी टूटने की बात सामने आने का दावा किया गया है। मजदूरी कर परिवार चलाने वाला सुदीप उपचार का खर्च स्वयं उठा रहा है।

सवाल यह है कि साइकिल हटाने जैसे मामूली विवाद में कथित तौर पर इतनी नौबत क्यों आई कि एक मजदूर को अस्पताल जाना पड़ा? यदि आरोप सही हैं तो यह केवल एक युवक की पिटाई नहीं, बल्कि वर्दी के रवैये और पुलिस की जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थानाध्यक्ष झंगहा ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है और वह साइकिल से सही सलामत चौकी से बाहर निकलते दिख रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।