बैकुंठपुर, चौरीचौरा। चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के बैकुंठपुर में रविवार को क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, आवागमन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विधायक ने एक-एक कर सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि चौरी-चौरा विधानसभा में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। गांवों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य लगातार कराया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों के कल्याण और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। जनता की समस्याओं का समाधान और विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है।
जन चौपाल में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर मल्ल, शक्ति केंद्र संयोजक जनार्दन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रधान उपेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बैजनाथ गुप्ता, रामदास मौर्य, भूतपूर्व सैनिक सुरेश प्रसाद सहित कई ग्राम प्रधान, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विनोद कुमार, सोनबरसा बाजार/जगदीशपुर, गोरखपुर
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।