सोननबरसा बाजार चौकी प्रभारी ने अतिक्रमण हटवाकर सुचारू कराई यातायात व्यवस्था। - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 13 September 2026

सोननबरसा बाजार चौकी प्रभारी ने अतिक्रमण हटवाकर सुचारू कराई यातायात व्यवस्था।


रिपोर्ट विनोद कुमार सोनबरसा बाजार एवं जगदीशपुर गोरखपुर।

 गोरखपुर/ एम्स थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा बाजार में शनिवार शाम को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया। सोनबरसा चौकी प्रभारी नीतीश कुमार राय ने अपनी पुलिस टीम और कांस्टेबलों के साथ बाजार का औचक निरीक्षण किया और सड़क पर फैली अव्यवस्था को दूर कराया। प्रमुख सड़कों पर चला अभियान शनिवार शाम करीब 7 बजे चौकी प्रभारी नीतीश कुमार राय ने सोनबरसा पिपराइच रोड, सरदारनगर रोड और बरसैनी रोड पर पहुंचकर यातायात सुचारू रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और कारों के चालकों व मालिकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे अपने वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे सही जगह पर खड़ा करें। निरीक्षण के दौरान चौकी इंचार्ज ने बाजार के ठेला और रेहड़ी पटरी वाले व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानें सड़क से कुछ दूरी पर लगाएं, जिससे आवागमन में बाधा न आए। इसके साथ ही, बड़े व्यापारियों और दुकानदारों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों के सामने गाड़ियों की सही पार्किंग की व्यवस्था करवाएं और सड़क पर अतिक्रमण न होने दें।
पुलिस की इस मुस्तैदी से बाजार में जाम की समस्या से जूझ रहे आम लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।