गोरखपुर। आदित्य पब्लिक स्कूल के सभागार में 12 अगस्त 2026 को विज्ञान विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, तार्किक सोच और विषय के प्रति रुचि को बढ़ावा देना रहा।
सुबह 9 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने चार हाउसों—रेड, ग्रीन, येलो और ब्लू—की टीमों के रूप में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को तीन चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें विज्ञान और तकनीक से जुड़े विभिन्न स्तर के प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे गए।
प्रतिभागियों ने कई कठिन सवालों का भी आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर सभागार में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता के परिणाम में रेड हाउस ने 470 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीन हाउस 420 अंकों के साथ दूसरे, ब्लू हाउस 385 अंकों के साथ तीसरे और येलो हाउस 340 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में अंशिका, प्रगति, पिहू, जीविका, पियूष, प्रत्यक्ष, रेहान, अमय, प्रियांजलि, प्रतीक, आरिश, साहिल और भूपेंद्र सहित कई विद्यार्थियों ने प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा मैम, शालिनी मैम, मनीषा मैम, प्रकृति मैम, शैफाली मैम, रीना मैम और सोनू सर सहित विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि विज्ञान क्विज का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता जीतना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान को निरंतर बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि किसी प्रश्न का गलत उत्तर भी सीखने का अवसर देता है और विद्यार्थियों को इसी भावना के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।