मऊ में तोमर वंशज समाज ने UGC के विरोध में कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 12 September 2026

मऊ में तोमर वंशज समाज ने UGC के विरोध में कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन



उपेन्द्र कुमार पांडेय 

मऊ : आज मऊ कलेक्ट्रेट परिसर में तोमर वंशज समाज के द्वारा UGC से संबंधित मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

समाज के लोगों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की।
धरना प्रदर्शन में समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस दौरान ब्रह्मानंद सिंह, अजय सिंह सोनू, शैलेंद्र सिंह, बसंत कुमार सिंह, भूपेंद्र नाथ सिंह, गुरु प्रसाद मास्टर सहित तोमर वंशज समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो समाज आगे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।